र्फरुखाबाद में लोकसभा प्रत्याशी की आज तक की सबसे छोटी जीत, कांटे की टक्कर में बीजेपी ने सपा को 2678 मतों से हराया।

फर्रुखाबाद में बीजेपी ने सपा को 2678 मतों से हराया। बीजेपी को 4,87,963 और सपा को 4,85,285 मत मिले।

Jun 5, 2024 - 20:30
May 18, 2025 - 21:51
 0
र्फरुखाबाद में लोकसभा प्रत्याशी की आज तक की सबसे छोटी जीत, कांटे की टक्कर में बीजेपी ने सपा को 2678 मतों से हराया।

INDC Network  : फर्रुखाबाद : एक बार फिर कमल खिल गया। साइकिल भी तेज रफ्तार से दौड़ी लेकिन फूल के आगे नहीं निकल सकी। मतगणना में प्रारंभ से ही भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी। कभी डॉ. नवल किशोर शाक्य की बढ़त बनती तो कभी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बनती दिखी। कई विशेषज्ञों के आंकड़े फेल हो गए। विशेषज्ञों का कहना था कि भाजपा की जीत कम से कम 50000 से होगी। भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने 2678 मतों से विजय प्राप्त की। 2019 के चुनाव में 261000 मतों से विजयप्राप्त की थी। भाजपा प्रत्याशी को कुल 4,87,963 मत मिले। वही उनके चिर प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य को 4,85,285 कुल मत मिले। जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी व खुशी जाहिर की। भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल है। बुजुर्गों की माने तो यह फर्रुखाबाद जनपद में सांसदी के चुनाव में सबसे कम मतों से प्राप्त विजय है। बहुजन समाजवादी पार्टी प्रत्याशी क्रांति पांडेय को कुल 45390 मत मिले।

Advertisement Banner
INDC Network Poster

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INDC News Desk INDC Network भरोसेमंद भारतीय समाचार पोर्टल है, जो 3 वर्षों से सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म राजनीति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल जैसे विषयों के साथ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को कवर करता है। हमारी अनुभवी टीम हर खबर को जमीनी स्तर पर कवर करके प्रमाणिकता सुनिश्चित करती है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से हम पाठकों को इंटरैक्टिव और सुलभ अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल समाचार साझा करना, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाना है। INDC Network बदलते भारत के साथ !