बाबू सिंह कुशवाहा की जीत के बाद जन अधिकार पार्टी का मैनपुरी में वॉल पेंटिंग अभियान शुरू

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा को जौनपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन और जन अधिकार पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में विजयी घोषित किया गया। चुनाव प्रचार के दौरान बाबू सिंह कुशवाहा ने करीब तीन महीने जौनपुर में बिताए और जौनपुर के लोगों के बीच अपनी पैठ बनाई। उनकी जीत ने पार्टी में नई ऊर्जा भर दी। इसके बाद जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी में वॉल पेंटिंग का कार्य शुरू कर दिया है, जिसमें पार्टी की विचारधारा और मिशन 2027 का संदेश फैलाया जा रहा है।

Jun 21, 2024 - 20:15
May 18, 2025 - 21:59
 0
बाबू सिंह कुशवाहा की जीत के बाद जन अधिकार पार्टी का मैनपुरी में वॉल पेंटिंग अभियान शुरू

INDC Network : मैनपुरी : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा को जौनपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन और जन अधिकार पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में नामित किया गया था। बाबू सिंह कुशवाहा ने भारी मतों से जीत दर्ज की और विपक्षी प्रत्याशियों को हराया। अखिलेश यादव ने जौनपुर में एक रैली के दौरान उनकी जीत का दावा किया था।

Advertisement Banner

बाबू सिंह कुशवाहा ने लगभग तीन महीने जौनपुर में चुनाव प्रचार किया। उनका कहना है कि उन्होंने अपने निवासी जिले की तुलना में जौनपुर के लोगों से ज्यादा मुलाकातें की हैं और उनके बीच रहे हैं, इसलिए उन्हें विश्वास था कि वे जौनपुर लोकसभा सीट से जीतेंगे, और ऐसा ही हुआ। उनकी जीत ने जन अधिकार पार्टी और समाजवादी पार्टी में नई ऊर्जा का संचार किया।

INDC Network Poster

जन अधिकार पार्टी को बाबू सिंह कुशवाहा के रूप में एक नया सांसद मिल गया। इसके बाद, जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी में वॉल पेंटिंग का काम शुरू कर दिया, ताकि पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाया जा सके। जन अधिकार पार्टी मैनपुरी के युवा जिला अध्यक्ष अमित सिंह शाक्य ने भोगांव विधानसभा में वॉल पेंटिंग का काम शुरू किया। और लगभग पांच जगह वॉल पेंटिंग की, जिसमें जन अधिकार पार्टी का प्रचार और मिशन 2027 का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। युवा जिलाउपाध्यक्ष डॉ. विजेंद्र सिंह शाक्य, कप्तान सिंह शाक्य, दफेदार सिंह, सचिन शाक्य और जन अधिकार पार्टी की पूरी टीम ने वॉल पेंटिंग का काम शुरू किया है।

इस पूरी खबर पर आपके विचार क्या हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INDC News Desk INDC Network भरोसेमंद भारतीय समाचार पोर्टल है, जो 3 वर्षों से सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म राजनीति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल जैसे विषयों के साथ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को कवर करता है। हमारी अनुभवी टीम हर खबर को जमीनी स्तर पर कवर करके प्रमाणिकता सुनिश्चित करती है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से हम पाठकों को इंटरैक्टिव और सुलभ अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल समाचार साझा करना, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाना है। INDC Network बदलते भारत के साथ !