सरकार बनाने के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन की दिल्ली में बैठक जारी, 7 जून को भाजपा सरकार बना सकती है
लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आने के बावजूद यह साफ़ नहीं हो पाया है कि कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी। एनडीए गठबंधन को 240 सीटें मिली हैं जबकि इंडिया गठबंधन को 234 सीटें प्राप्त हुई हैं। दोनों गठबंधनों की बैठकें दिल्ली में चल रही हैं, जहां नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर सभी की नज़रें टिकी हैं। एनडीए 7 जून को सुबह 11:00 बजे एक और बैठक करेगा और सरकार बनाने का निर्णय लेगा। हाल ही में नीतीश कुमार की तस्वीरें तेजस्वी यादव के साथ सामने आई हैं, जिससे यह संभावना बढ़ गई है कि नीतीश और नायडू इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकते हैं और सरकार बना सकते हैं।

INDC Network : लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आ चुका है लेकिन यह अभी कंफर्म नहीं हो पाया है कि आखिर किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। या किसी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। एक तरफ इंडिया गठबंधन है और एक तरफ एनडीए गठबंधन है। भारतीय जनता पार्टी की 240 सीटें निकल कर आई हैं वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन की 234 सीटें निकल कर आई हैं। एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन दोनों की बैठक दिल्ली में चल रही है। जहां एक तरफ नीतीश कुमार और नायडू दोनों पर ही नज़रें टिकी हुई है कि आखिर कौन कब सरकार बना दे और कौन किसकी तरफ बढ़ जाए लेकिन अभी खबर यह मिली है कि एनडीए 7 जून सुबह 11:00 बजे एक और मीटिंग करेगा। उसके बाद सरकार का फैसला करेगा। कौन प्रधानमंत्री बनेगा ? और किसे मंत्रीपद मिलेगा ? हालांकि नायडू और नीतीश को लेकर अभी कोई खबर नहीं आई है। जिससे यह पता लग सके की कौन किस गठबंधन के साथ जा रहा है लेकिन कुछ तस्वीरें और निकल कर सामने आई जिसमें नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के साथ दिखाई दिए हैं नीतीश और नायडू इंडिया गठबंधन में शामिल हो जाएं और इंडिया गठबंधन अपनी सरकार बना ले।
What's Your Reaction?






